आभिजात्य
वर्ग के अंग्रेजों के बीच लोमड़ी का शिकार करने जाते वक़्त लोमड़ी को देखते ही दो
शब्द चिल्लाये जाने का रिवाज़ था. दो शब्दों से बना यह एक्सप्रेशन दूसरे विश्वयुद्ध
में अंग्रेज़ी बोलने वाले फ़ाइटर पाइलटों द्वारा ख़ूब इस्तेमाल हुआ. दुश्मन सेना का
जहाज़ देखते ही इसे बोला जाता था.
आज
भी इंग्लैण्ड के फ़ाइटर पाइलट इसका इस्तेमाल करते हैं.
अब
देखिये बॉलीवुड क्या करता है.
१९६२
में एक फ़िल्म आई थी ‘चाइना टाउन’. फ़िल्म में शम्मी कपूर और शकीला की जोड़ी थी. रवि
ने संगीत दिया था और मजरूह सुल्तानपुरी ने गीत लिखे थे.
फ़िल्म
का सुपरहिट गाना “बार बार देखो” शम्मी कपूर और शकीला पर फ़िल्माया गया था. रफ़ी साहब
ने गाया था यह गीत. गाने के बीच में तीन-चार बार उक्त एक्सप्रेशन का क्या इनोवेटिव
इस्तेमाल हुआ है – “टाली हो!”
अंग्रेज़ी
में इसे इस तरह लिखा जाता है – “Tally Ho!”
सभी मुदित पाठकगण एक बार प्रेम से कहें “टाली हो!”


हा हा..
ReplyDeleteHaha
ReplyDeleteHaha
ReplyDelete