Tuesday, October 4, 2011

जय -जय जग जननि देवि

आज अष्टमी है। पिछले साल दशहरा - दुर्गापूजा बिलासपुर - भिलाई में बीता था। इस बार कई तरह की व्यस्तताओं और परेशानियों के कारण कहीं बाहर जाना न हो सका। जिस जगह रहता हूँ वहाँ दशहरा - रामलीला तो  ठीकठाक होती है लेकिन दुर्गापूजा को स्मृतियों में ही सँजोना - याद करना होता है। आज  अष्टमी के अवसर पर सबको  दुर्गापूजा की बधाई - शुभकामनायें देते हुए एक देवी गीत साझा करने का मन है जिसे हमारे समय के सबसे सुरीले गायकों में  एक जोड़ी ने  गाया है। नीचे दिया गया  देवी का चित्र  टाटानगर  के पूजा पंडाल का है जिसे  फेसबुक  से भाई राधेश्याम मौर्य जी  के चित्र - संग्रह से लिया गया है। आइए सुनते हैं यह देवी गीत :


जय -जय जग जननि देवि


स्वर : अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन
अलबम : भावना ( वंदना, स्तुति और भजन)

2 comments:

  1. बड़ी मोहनी प्रस्तुति।

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति | धन्यवाद|
    आप सबको दशहरे की शुभकामनाएँ|

    ReplyDelete