Showing posts with label विश्वयुद्ध. Show all posts
Showing posts with label विश्वयुद्ध. Show all posts

Saturday, July 9, 2011

चार्ली चैप्लिन का एक दुर्लभ फ़ोटो



तस्वीर में चार्ली चैप्लिन न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में सब-ट्रेज़री बिल्डिंग के आगे "लिबर्टी लोन" का प्रचार कर रहे हैं. पहले विश्वयुद्ध के समय अमेरिकी सरकार ने मित्र देशों की सहायता के लिए लिबर्टी लोन नामक बॉन्ड बाज़ार में पेश किए थे. इस लोन में पैसा लगाने का मतलब देशभक्ति का प्रमाणपत्र हासिल करने जैसा हुआ करता था.

समूची वॉल स्ट्रीट को रिझाने केलिए सरकार ने शताब्दी के सबसे बड़े महानायक की सेवाएं ली थीं. फ़ोटो १९१८ का है.