Showing posts with label हेसाम आब्रीशामी. Show all posts
Showing posts with label हेसाम आब्रीशामी. Show all posts
Tuesday, April 11, 2017
हेसाम आब्रीशामी के चित्र - 1
![]() |
| हेसाम आब्रीशामी |
ईरान के शीराज़ शहर में 1951 में जन्मे हेसाम
आब्रीशामी एक मध्यवर्गीय परिवार आठ भाई-बहनों में से एक थे. पन्द्रह साल की आयु
में अपने हाईस्कूल अध्यापक की प्रेरणा से उन्होंने अपने कलाप्रेम और अपनी
कलाप्रतिभा को खोजा और जाना. बहुत जल्द पेंटिंग उनका ऑब्सेशन बन गया.
हेसाम आब्रीशामी ने संसार को ऐसी छवियाँ दी हैं
जो रोमांस और मोहब्बत के सार को अर्थ देती हैं. सत्रह साल की आयु में उन्हें पेंटिंग
के लिए पहला इनाम हासिल हुआ. उसके बाद से उन्होंने क्रमशः अनेक सम्मान पाए हैं. वे
आगे की पढ़ाई के लिए इटली चले गए जिसे वे यूरोपीय कला का केंद्र मानते थे.
इटली के ही पेरूगिया में उन्होंने फाइन आर्ट्स
में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की. वहां से वे लॉस एंजेल्स, कैलीफोर्निया चले गए और
अपनी रचनात्मकता पर काम करते रहे. सेजान से पिकासो तक की परम्परा के तमाम उस्ताद
चित्रकारों से प्रभावित हेसाम के कुछ चित्रों की सीरीज पेश है -
Subscribe to:
Posts (Atom)





















