Showing posts with label Amar Bose. Show all posts
Showing posts with label Amar Bose. Show all posts

Saturday, July 13, 2013

अमर बोस को श्रद्धांजलि


परसों यानी ग्यारह जुलाई को तिरासी साल की आयु में अमर बोस का देहांत हो गया. अपने बेजोड़ साउंड उपकरणों के लिए दुनिया भर में एक अलग जगह बना चुके बोस ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन अमर बोस मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से चार दशकों से अधिक समय तक जुड़े रहे थे.

फिजिकल एकूस्टिक्स और साइको एकूस्टिक्स में शोध कार्य शुरू करने के बाद उन्होंने एकूस्टिक्स, इलेक्ट्रोनिक्स और नॉन लीनियर सिस्टम्स के क्षेत्र में तमाम पेटेंट्स अपने नाम दर्ज़ करवाए.

शोध और अध्यापन में बराबर नाम कमा चुके इस वैज्ञानिक की कम्पनी के बनाए साउंड इक्विपमेंट दशकों से लोगों के घरों की शान बनते रहे हैं.

अमर बोस को श्रद्धांजलि!