Showing posts with label लोकप्रिय संगीत. Show all posts
Showing posts with label लोकप्रिय संगीत. Show all posts

Tuesday, January 3, 2012

लिरिक्स क्या हैं यार इस गाने के

ये हम लोग अक्सर आपस में पूछा करते हैं , "लिरिक्स क्या हैं यार ?"  फिल्म ममी के विडियो के साथ यह गीत बहुत लोकप्रिय हुआ था | चेब खालिद, रचिद ताहा , फौदेल का नाम इसके गायकों में आया | इसका एक भी शब्द समझ नहीं आता, इसके बावजूद मुझे प्रिय है, और इस तरह इसे पसंद करने वालों में मैं अकेला नहीं | बाकी, मेलोडी खाओ , खुद जान जाओ |



अगर आप में से कोई गीत के बोल , और उसका अर्थ समझा सके तो बड़ी मेहरबानी |

Wednesday, November 30, 2011

व्हाइ इज़ दिस कोला वेरी


दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकान्त के २१ वर्षीय भतीजे अनिरुद्ध रविचन्दर ने ताज़ा तमिल फ़िल्म '3' में गीत कम्पोज़ किया है जो हफ़्ते भर के भीतर लोकप्रियता के शिखर पर जा पहुंचा है. यह गीत तमिल और अंग्रेज़ी की खिचड़ी टैन्ग्लिश में गाया गया है और तमिल फ़िल्मों में इस तरह की खिचड़ी का प्रयोग कोई नई बात नहीं है. फ़िल्म का निर्देशन एश्वर्या धनुष ने किया है और उन्होंने ही गीत लिखा भी है. फ़िल्म की नायिका मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन हैं.

प्रेम की असफलता की थीम पर रचा गया यह गीत २२ नवम्बर को बीबीसी ने भी प्रसारित किया.

एक बार ज़रूर सुनिये. मज़ा आएगा.



यह गीत मुझे कल रात इत्तेफ़ाक़न मिल गए संगीत के पारखी श्री परमजीत सिंह मारवाह की निस्बत में सुनने को मिला. उन्होंने विश्व संगीत से और भी कई नायाब चीज़ें सुनवाईं. धीरे धीरे आपको सुनवाता हूं. थैंक्यू परमजीत सिंह जी. थैंक्यू विशाल विनायक.