जागेश्वर धाम अल्मोड़ा शहर से कुल छत्तीस किलोमीटर दूर है. मन्दिर के परिसर में १२४ छोटे बड़े मन्दिर हैं. नवीं से तेरहवीं शताब्दी के दौरान निर्मित किये गए देवदारों के घने जंगल के बग़ल में स्थित इस परिसर में अलौकिक शान्ति रहती है. व्यक्तिगत रूप से यह मुझे अपनी देखी हुई सुन्दरतम जगहों में लगता है. जागेश्वर धाम की चन्द तस्वीरें पेश हैं. कल आपको इसी मन्दिर के नज़दीक स्थित वृद्ध जागेश्वर की चन्द तस्वीरें दिखाऊंगा.