Showing posts with label यान गारबारेक. Show all posts
Showing posts with label यान गारबारेक. Show all posts

Monday, April 12, 2010

सैक्सोफ़ोन पर शास्त्रीय जुगलबन्दी


यान गारबारेक नॉर्वेजियाई मूल के संगीतकार हैं. जैज़ और शास्त्रीय संगीत में सतत नए प्रयोगों में लीन रहने वाले गारबारेक ४ मार्च १९४७ को जन्मे थे. यान के पिता पोलैण्ड के एक युद्धबन्दी थे और माता नॉर्वेजियाई किसान की पुत्री. गारबारेक ने स्कैन्डीनेवियाई लोकसंगीत में अपने संगीत के उत्स तलाशे और सक्सोफ़ोन को अपना प्रमुख वाद्य यन्त्र चुना.

यान गारबारेक ने १९९२ में उस्ताद बड़े फ़तेह अली ख़ां साहब के साथ एक अल्बम तैयार किया था Ragas and Sagas. आज प्रस्तुत है उसी अल्बम से एक कम्पोज़ीशन: