Showing posts with label लीडिया वाईलेंग्वोस्का. Show all posts
Showing posts with label लीडिया वाईलेंग्वोस्का. Show all posts

Sunday, January 18, 2015

लीडिया वाईलेंग्वोस्का के चित्र


पोलैंड की चित्रकार लीडिया वाईलेंग्वोस्का की वर्कशॉप इलिनॉय में है और उनकी कला प्रदर्शनियां पोलिश म्यूजियम ऑफ़ अमेरिका, शिकागो में नियमित रूप से लगा करती हैं.

लीडिया वाईलेंग्वोस्का 

अपनी कला के बारे में वे कहती है: “मेरी कला मेरी कथा सुनाती है. यह मेरे संसार की कथा है, मेरे विचारों और मेरी संवेदनाओं की कथा है जो आपस में एक अनंत वार्तालाप में लगे रहते हैं. यह हैरतभरा है कि किस तरह बचपन में सुनी गईं परीकथाओं ने दरअसल मेरे जीवन को प्रभावित किया. मुझे अब भी यकीन है कि अंत हमेशा अच्छा होता है और भली चीज़ें बनी रहती हैं.”


लीडिया के कुछ चित्र प्रस्तुत करता हूँ -