Showing posts with label मोहम्मद रफ़ी. Show all posts
Showing posts with label मोहम्मद रफ़ी. Show all posts

Thursday, June 13, 2013

मैंने सोचा था अगर दुनिया के वीरानों में - रफ़ी साहब की एक याद



बहुत दिनों बाद रफ़ी साहब का यह गीत सुना. आपसे साझा करने की इच्छा हुई. न्याय शर्मा की लिखी इस नज़्म को खैय्याम साहब ने संगीत में बांधा है.


मैंने सोचा था अगर मौत से पहले पहले
मैंने सोचा था अगर दुनिया के वीरानों में
मैंने सोचा था अगर हस्ती के शमशानों में
किसी इंसान को बस एक भी इंसान की गर
सच्ची बेलाग मुहब्बत कहीं हो जाए नसीब
वही साहिल जो बहुत दूर नज़र आता है,ख़ुद बख़ुद खिंचता चला आता है कश्ती के क़रीब
मैंने सोचा था यूँ ही दिल के कँवल खिलते हैं
मैंने सोचा था यूँ ही सब्र-ओ-सुकूँ मिलते हैं
मैंने सोचा था यूँ ही ज़ख्म-ए-जिगर सिलते हैं

लेकिन,सोचने ही से मुरादें तो नहीं मिल जाती
ऐसा होता तो हर एक दिल कि तमन्ना खिलती
कोशिशें लाख सही बात नहीं बनती है
ऐसा होता तो हर एक राही को मंज़िल मिलती
मैंने सोचा था के इंसान की क़िस्मत अक्सर
टूट जाती है बिखरती है सँभल जाती है
अप्सरा चाँद की बदली से निकल जाती है
पर मेरे वक़्त की गर्दिश का तो कुछ अंत नहीं
ख़ुश्क धरती भी तो मझधार बनी जाती है
क्या मुक़द्दर से शिकायत, क्या ज़माने से गिला
ख़ुद मेरी साँस ही तलवार बनी जाती है

हाए,फिर भी सोचता हूँ,रात की स्याही में तारों के दीये जलते हैं
ख़ून जब रोता है दिल गीत तभी ढलते हैं
जिनको जीना है वो मरने से नहीं डरते हैं
इसलिये,मेरा प्याला है जो ख़ाली तो ये ख़ाली ही सही
मुझको होँठों से लगाने दो यूँ ही पीने दो
ज़िंदगी मेरी हर एक मोड़ पे नाकाम सही
फिर भी उम्मीदों को पल भर के लिये जीने दो

Thursday, January 24, 2013

ज़िन्दगी भर नहीं भूलेगी



१९६० की फिल्म “बरसात की रात”
मूल गीत गाया था मोहम्मद रफ़ी ने.
भारत भूषण, मधुबाला अभिनीत फिल्म के निर्देशक थे पी. एल. संतोषी.
गीत लिखा था साहिर लुधियानवी ने. संगीत रोशन का.

Tuesday, January 15, 2013

जान-ए-बहार तुम किसी शाइर का ख़ाब हो



१९६० की फिल्म “चौदहवीं का चाँद”
मूल गीत गाया था मोहम्मद रफ़ी ने.
गुरुदत्त, वहीदा रहमान और रहमान अभिनीत फिल्म के निर्देशक थे मोहम्मद सादिक़.
संगीत  रवि का 


Monday, December 24, 2012

बस के दुश्वार है हर काम का आसां होना



रफ़ी साहब के जन्मदिन पर उनकी मखमल आवाज़ में मिर्ज़ा ग़ालिब की ग़ज़ल पेश है –


Wednesday, November 25, 2009

रफ़ी साहब की आवाज़ में दो अंग्रेज़ी गाने दोबारा से



हालांकि मोहम्मद रफ़ी साहब की आवाज़ में अंग्रेज़ी में गाए ये दो गीत कबाड़ख़ाने में अर्सा पहले भी लगाए जा चुके हैं पर दोबारा लगा देने में क्या हर्ज़ है ख़ासतौर पर यह देखते हुए कि जिन पोस्ट्स में ये गीत लगे हुए हैं वहां उन्हें अब सुना नहीं जा सकता क्योंकि प्लेयर्स ने काम करना बन्द कर दिया है.

ये गीत ख़ासतौर पर दिल्ली में रहने वाले मित्र आशुतोष बरनवाल की फ़रमाइश पर पेश किए जा रहे हैं.

पहला है राग शिवरंजनी में गाया गया "रफी लाइव इन हौलैंड" से. बोल हैं:

Although We Hail from Different Land
We share one earth and sky and sun
Remember friends, the world is one



दूसरे के बोल लिखे जाने की ज़रूरत है क्या? गाना सुनने से पहले नीचे की तस्वीर देख लीजिए: