Showing posts with label पीट सीगर. Show all posts
Showing posts with label पीट सीगर. Show all posts

Saturday, February 8, 2014

इफ़ आई हैड अ हैमर


पीट सीगर के प्रतिनिधि संग्रह 'द एसेंशियल पीट सीगर' से दूसरी पेशकश -



If I had a hammer,
I'd hammer in the morning
I'd hammer in the evening,
All over this land.

I'd hammer out danger,
I'd hammer out a warning,
I'd hammer out love between my brothers and my sisters,
All over this land.

If I had a bell,
I'd ring it in the morning,
I'd ring it in the evening,
All over this land.

I'd ring out danger,
I'd ring out a warning
I'd ring out love between my brothers and my sisters,
All over this land.

If I had a song,
I'd sing it in the morning,
I'd sing it in the evening,
All over this land.

I'd sing out danger,
I'd sing out a warning
I'd sing out love between my brothers and my sisters,
All over this land.

Well I got a hammer,
And I got a bell,
And I got a song to sing, all over this land.

It's the hammer of Justice,
It's the bell of Freedom,
It's the song about Love between my brothers and my sisters,
All over this land.

It's the hammer of Justice,
It's the bell of Freedom,
It's the song about Love between my brothers and my sisters,
All over this land.

Wednesday, February 5, 2014

अधिक से अधिक लोगों को अधिक से अधिक गीत गाने को प्रोत्साहित करो - पीट सीगर


पिछले दिनों पीट सीगर का देहांत हो गया था. मैं चाहकर भी उस मौके पर कबाडखाने पर कुछ पोस्ट नहीं कर सका था.  

पिछले पचास सालों में अमेरकी संगीत पर पीट सीगर से ज़्यादा किसी का प्रभाव नहीं है. पीट सीगर यानी गायक, गीतकार, गीतों के अन्वेषक, बैंजो वादक, लोकगीतों के पितामह और सबसे ऊपर मानवाधिकारों के पक्ष में खड़ी एक आवाज़.

पीट राजनैतिक और सांगीतिक, दोनों दृष्टियों से ‘रेडिकल’ रहे हैं. उन्हें पूजा जाता है (और ब्लैकलिस्ट भी किया जाता है) क्योंकि उनका संगीत संसार को बदलता जाता है – वे अन्याय की पहचान करते हैं चाहे वह कहीं भी हो रहा हो और दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के अपने संघर्ष में लगे रहते हैं.

संगीत उनके स्वप्न के वाहक का काम करता है. पीट के लिए किसी भी तरह का संगीत जीवन की महान और बेहतर वस्तुओं में शुमार है. संगीत को परफॉर्म करना – चाहे गाना हो या बजाना – सिर्फ “मनोरंजन” नहीं उसे बेहतर बनाते जाना है. उन्होंने लोकसंगीत की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली. उन्होंने उसे सीखा, गाया, बजाया, सिखाया और किसी इवांजेलिस्ट की तरह उसका प्रचार किया. यह सब उन्होंने खुद भी किया, वूडी गुट्री और लीडबेली जैसे मेंटरों के साथ भी और ‘वीवर्स’ और ‘अल्मनाक सिंगर्स’ जैसे ग्रुप्स के साथ भी.

अगर पीट के जीवन में कोई योजना थी तो उसे थोड़े ही शब्दों में बताया जा सकता है – अधिक से अधिक लोगों को अधिक से अधिक गीत गाने को प्रोत्साहित करो. ताकि और ज्यादा लोग एक दूसरे को सुन सकें. और ज्यादा लोग गाने गायें और सुनने लायक चीज़ें सुनाएं. इन विचारों ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया. और जिन लोगों ने पीट के ज्ञान का अनुसरण किया उन्हें अपने संगीत में कुछ ख़ास खोज पाने का मौक़ा मिला. उन्हें खुद अपने ऐसे बेहतरीन संस्करण मिले जिनके बारे में उन्होंने सोचा तक न था.

जल्द ही आपको पीट सीगर के अल्बम 'द एसेंशियल पीट सीगर' से कई गीत सुनने को मिलेंगे. फिलहाल उन्हें श्रद्धांजलि के साथ उनका सबसे ख्यात गीत "वी शैल ओवरकम"



We shall overcome, 
We shall overcome, 
We shall overcome, some day.

Oh, deep in my heart,
I do believe
We shall overcome, some day.

We'll walk hand in hand, 
We'll walk hand in hand, 
We'll walk hand in hand, some day.

Oh, deep in my heart,
I do believe
We shall overcome, some day.

We shall live in peace, 
We shall live in peace, 
We shall live in peace, some day.

Oh, deep in my heart,
I do believe
We shall overcome, some day.

We are not afraid, 
We are not afraid, 
We are not afraid, TODAY 

Oh, deep in my heart,
I do believe
We shall overcome, some day.

The whole wide world around
The whole wide world around
The whole wide world around some day

Oh, deep in my heart,
I do believe

We shall overcome, some day.

Friday, August 12, 2011

वी शैल ओवरकम


यह गाना किसी परिचय का मोहताज नहीं है. प्रतिरोध का यह गीत १९५५-१९६८ के एफ़्रो-अमेरिकन सिविल राइट्स मूवमेन्ट का प्रतिनिधि गीत था. चार्ल्स अल्बर्ट टिन्डले के लिखे एक गॉस्पल सॉंग से प्रेरित इस गीत को पीट सीगर के अलावा फ़्रैन्क हैमिल्टन, जो ग्लेज़र, जोन बाएज़, डायना रॉस इत्यादि बड़े गायकों ने भी रेकॉर्ड कराया था.

सुनिए पीट सीगर की आवाज़ में -


Thursday, August 11, 2011

व्हट डिड यू लर्न इन स्कूल टुडे


अमेरिकी लोकगायक पीट सीगर अपने जीवनकाल में ही एक किंवदन्ती बन चुके हैं. ३ मई १९१९ को जन्मे पीट ने एक से एक शानदार लोकपरक गीत गाए और संगीत के सारे उच्चतम ईनामात हासिल किए. आज से मैं उनके संगीत पर एक सीरीज़ शुरू कर रहा हूं.

पीट सीगर प्लेटो के इस वक्तव्य को अपने लिए ब्रह्मवाक्य मानते थे कि "किसी भी देश में ग़लत संगीत को अनुमति देना बेहद ख़तरनाक होता है." संगीत से इस कदर गहरे जुड़े पीट अब भी खासे सक्रिय हैं और इक्यानवे की आयु में पिछले साल उन्होंने एक कन्सर्ट में हिस्सा लिया था.

उनके जीवन के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य आपको अगली पोस्ट्स में बताऊंगा. आज पेश है उनका गाया गीत "व्हट डिड यू लर्न इन स्कूल टुडे". गीत टॉम पैक्सटन का लिखा हुआ है. ये रहे उसके बोल -

What did you learn in school today,
Dear little boy of mine?
What did you learn in school today,
Dear little boy of mine?
I learned that Washington never told a lie.
I learned that soldiers seldom die.
I learned that everybody's free.
And that's what the teacher said to me.
That's what I learned in school today.
That's what I learned in school.

What did you learn in school today,
Dear little boy of mine?
What did you learn in school today,
Dear little boy of mine?
I learned that policemen are my friends.
I learned that justice never ends.
I learned that murderers die for their crimes.
Even if we make a mistake sometimes.
That's what I learned in school today.
That's what I learned in school.

What did you learn in school today,
Dear little boy of mine?
What did you learn in school today,
Dear little boy of mine?
I learned our government must be strong.
It's always right and never wrong.
Our leaders are the finest men.
And we elect them again and again.
That's what I learned in school today.
That's what I learned in school.

What did you learn in school today,
Dear little boy of mine?
What did you learn in school today,
Dear little boy of mine?
I learned that war is not so bad.
I learned of the great ones we have had.
We fought in Germany and in France.
And some day I might get my chance.
That's what I learned in school today.
That's what I learned in school.