Showing posts with label पॉल रोब्सन. Show all posts
Showing posts with label पॉल रोब्सन. Show all posts

Friday, May 6, 2011

पॉल रॉब्सन के लिए एक कविता

कल का दिन अशोक भाई के सौजन्य से पॉल रॉब्सन के साथ गुजरा तो मुझे अपने कबाड़ में पड़ी नाओमी शिहाब न्ये की इस कविता का ध्यान आया. आपके सामने यह कविता प्रस्तुत है इस सन्दर्भ के साथ कि 1952 में पॉल रॉब्सन को वैंकूवर, कनाडा में गाने के लिए आमंत्रित किया गया तो स्टेट डिपार्टमेंट ने उन्हें देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी थी, बावजूद इसके कि अमेरिका से कनाडा जाने के लिए पासपोर्ट तक कि दरकार नहीं थी. उसके बाद जो हुआ उसे आप हाँ और इस कविता में पढ़ सकते हैं.  













सरहद पार : नाओमी शिहाब न्ये
(अनुवाद : मनोज पटेल)

अमेरिका की उत्तरी सरहद पर 
खड़े हो 
पाल राब्सन ने गाया कनाडा के लिए
जहां फोल्डिंग कुर्सियों पर बैठी 
भारी भीड़ 
उन्हें सुनने की खातिर 
कर रही थी इंतज़ार.

गाया उन्होंने कनाडा में
उनकी आवाज़ ने पार की
अमेरिका की सरहद 
जबकि उनकी देह को 
नहीं थी इजाज़त
सरहद पार करने की.

फिर से याद दिलाओ हमें
बहादुर दोस्त.
किन मुल्कों में गाना है हमें ?
पार करना है हमें किन सरहदों को ?
किन गीतों को बहुत दूर से आना है
हमारी तरफ घूमते हुए
गाढ़ा करने के वास्ते हमारे दिनों को ? 
                    :: ::

Thursday, May 5, 2011

एक काले मज़दूर के बच्चे के लिए लोरी - महान पॉल रोब्सन दोबारा - ३


ओ माह बेबी, माह कर्ली हैडेड बेबी'। घोर नैराश्य और अन्धकार के बावज़ूद इस गीत में एक काला मज़दूर घुंघराले बालों वाले अपने नन्हे बच्चे के चांद और तारों के साथ खेलने की कल्पना कर लेता है: यह पॉल रोब्सन जैसे महागायक ही कर पाते थे। व्यक्तिगत रूप से इस गीत ने मुझे कई बार रुलाया है। और क्या कहूं।



Oh, my baby, my curly headed baby,
We'll sit below the sky and sing a song to the moo-oo-oo-oo-oo-oo-oon.
Oh, my baby, my curly headed baby,
Your daddy's in the cotton fields a-workin' late and soo-oo-oo-oo-oo-oo-oon.
So lalla lalla lalla lalla bye bye
Does you want the moon to play with
Or the stars to run away with?
They'll come if you don't cry.
So lalla lalla lalla lalla bye bye
In your mammy's arms be creepin'
And soon you'll be a-sleepin'
Lalla lalla lalla lalla lalla bye.
Oh, my baby, my curly headed baby,
I'll sing you fast asleep and love you so as I sing.
Oh, my baby, my curly headed baby,
Just tuck your head like little bird beneath its mammy's wing.
So lalla lalla lalla lalla bye bye
Does you want the moon to play with
Or the stars to run away with?
They'll come if you don't cry.
So lalla lalla lalla lalla bye bye
In your mammy's arms be creepin'
And soon you'll be a-sleepin'
Lalla lalla lalla lalla lalla bye.

कभी आप सब को भी ऐसा महसूस होता है ? - महान पॉल रोब्सन दोबारा -२


बेहद उदास कर देने वाली एक कम्पोजीशन।

आत्मा के किसी निविड़ कोने में सतत गूंजता सहस्त्राब्दियों पुराना एक विलाप।

घर के पिछवाड़े में रात भर जली छूट गई एक बत्ती* जो दिन भर जली रहती है: शाम के किसी बीहड़ पल वही भुला दी गई बत्ती आपकी ज़िन्दगी को यादों से अटा डालती है सारी चीज़ों को तहस-नहस करती हुई।

गायक हैं एक बार फिर महान पॉल रोब्सन
.
*(सन्दर्भ: येहूदा आमीखाई की कविता: 'किसी को भूलना')



Sometimes I feel like a motherless child
Sometimes I feel like a motherless child
Sometimes I feel like a motherless child

A long ways from home
A long ways from home
A long ways from home
A long ways from home

Sometimes I feel like I'm almost gone
Sometimes I feel like I'm almost gone
Sometimes I feel like I'm almost gone

A long ways from home
A long ways from home
A long ways from home
A long ways from home

Tuesday, April 29, 2008

पॉल रॉब्सन और बोझिल इतवार का एक गीत

हंगरी के कम्पोज़र और पियानोवादक रेसो सेरेस द्वारा १९३३ में लिखा गया गीत 'ग्लूमी सन्डे' आने वाले वर्षों में कई गायकों ने गाया था. १९४१ में बिली हॉलीडे का गाया संस्करण बहुत लोकप्रिय हुआ.

इस गीत को लेकर तमाम किंवदन्तियां चल निकलीं थीं मसलन यह कि इस गीत को सुनकर सैकड़ों लोग ख़ुदकुशी कर चुके हैं वगैरह वगैरह. बात यहां तक बढ़ी कि अमरीकियों ने तो इस गाने को 'हंगरी का आत्महत्या गीत' की पदवी दे डाली.

यह अलग बात है कि इस गीत के सर्जक रेसो सेरेस ने स्वयं १९६८ में कुछ अन्य कारणों के चलते आत्महत्या कर ली थी. इस गीत को लेकर फैलाई गई अफ़वाहें असल में बिली हॉलीडे के गाये संस्करण की महीन मार्केटिंग-स्ट्रैटेजी का हिस्सा थीं.

मूल गीत की मारक निराशाभरी वाणी और तिक्त दुःख इस क़दर असह्य थे कि इसे हंगरी के कवि लास्लो जावोर ने पुनर्सृजित किया. बाद में इसका अंग्रेज़ी तर्ज़ुमा छपा. सैम लुईस और डेसमंड कार्टर के इस अंग्रेज़ी अनुवाद को पॉल रॉब्सन ने भी गाया लेकिन कुछेक तब्दीलियों के साथ और अब यह एक सर्वमान्य तथ्य बन चुका है कि महान पॉल रॉब्सन का गाया संस्करण ही सबसे मानवीय है. पॉल रॉब्सन इस गीत की निराशा और दुःख को एक तरह की शाश्वत और मीठी उदासी में तब्दील कर देते हैं

गीत के बोल:

Sadly one Sunday I waited and waited
With flowers in my arms for the dream I'd created
I waited 'til dreams, like my heart, were all broken
The flowers were all dead and the words were unspoken
The grief that I knew was beyond all consoling
The beat of my heart was a bell that was tolling

Saddest of Sundays

Then came a Sunday when you came to find me
They bore me to church and I left you behind me
My eyes could not see one I wanted to love me
The earth and the flowers are forever above me
The bell tolled for me and the wind whispered, "Never!"
But you I have loved and I bless you forever
Last of all Sundays.

boomp3.com

(यह प्लेयर मान्यवर हरी मिर्च वाले श्री मनीष जोशी के सौजन्य से प्राप्त हुआ है. उन्हें धन्यवाद.)

यहां ज़रूर जाएं.


Thursday, February 21, 2008

कभी आप सब को भी ऐसा महसूस होता है ?

एक बेहद उदास कर देने वाली कम्पोजीशन।

आत्मा के किसी निविड़ कोने में सतत गूंजता सहस्त्राब्दियों पुराना एक विलाप।

घर के पिछवाड़े में रात भर जली छूट गई एक बत्ती* जो दिन भर जली रहती है: शाम के किसी बीहड़ पल वही भुला दी गई बत्ती आपकी ज़िन्दगी को यादों से अटा डालती है सारी चीज़ों को तहस-नहस करती हुई।

गायक हैं एक बार फिर महान पॉल रोब्सन.
*(सन्दर्भ: येहूदा आमीखाई की कविता: 'किसी को भूलना')


Sometimes I feel like a motherless child
Sometimes I feel like a motherless child
Sometimes I feel like a motherless child

A long way from home
A long way from home
A long way from home
A long way from home

Sometimes I feel like I'm almost gone
Sometimes I feel like I'm almost gone
Sometimes I feel like I'm almost gone

A long way from home
A long way from home
A long way from home
A long way from home

एक काले मज़दूर के बच्चे के लिए लोरी

'ओल मैन रिवर' के बाद आज सुनाता हूं 'ओ माह बेबी, माह कर्ली हैडेड बेबी'। घोर नैराश्य और अन्धकार के बावज़ूद इस गीत में एक काला मज़दूर घुंघराले बालों वाले अपने नन्हे बच्चे के चांद और तारों के साथ खेलने की कल्पना कर लेता है: यह पॉल रोब्सन जैसे महागायक ही कर पाते थे। व्यक्तिगत रूप से इस गीत ने मुझे कई बार रुलाया है। और क्या कहूं।




Oh, my baby, my curly headed baby,
We'll sit below the sky and sing a song to the moo-oo-oo-oo-oo-oo-oon.
Oh, my baby, my curly headed baby,
Your daddy's in the cotton fields a-workin' late and soo-oo-oo-oo-oo-oo-oon.
So lalla lalla lalla lalla bye bye
Does you want the moon to play with
Or the stars to run away with?
They'll come if you don't cry.
So lalla lalla lalla lalla bye bye
In your mammy's arms be creepin'
And soon you'll be a-sleepin'
Lalla lalla lalla lalla lalla bye.
Oh, my baby, my curly headed baby,
I'll sing you fast asleep and love you so as I sing.
Oh, my baby, my curly headed baby,
Just tuck your head like little bird beneath its mammy's wing.
So lalla lalla lalla lalla bye bye
Does you want the moon to play with
Or the stars to run away with?
They'll come if you don't cry.
So lalla lalla lalla lalla bye bye
In your mammy's arms be creepin'
And soon you'll be a-sleepin'
Lalla lalla lalla lalla lalla bye.

Friday, February 1, 2008

पॉल रोब्सन की नदी


पॉल रोब्सन (१८९८-१९७६) एक महान अमरीकी गायक और अभिनेता थे। अपने जीवन का अधिकतर समय उन्होंने अमरीकी समाज में नीग्रो लोगों को बराबरी का दर्ज़ा दिलाने की पैरवी करने में बिताया (दीगर है कि वे एक वकील भी थे)। बाद में उन्होंने विश्वभर में अपने संदेश पहुंचाने की कोशिश की। उनकी गहरी मर्दाना आवाज़ और प्रभावशाली उपस्थिति ने उन्हें १९४० के दशक में अमरीका भर में बहुत लोकप्रिय बनाया। हालांकि उनके सामाजिक सरोकार कई बार उनके कैरियर में आड़े आए और सत्तासीनों को वे कभी नहीं भाए, रोब्सन ने पीठ नहीं दिखाई।

वे अपने समय के महत्वपूर्णतम व्यक्तित्वों में थे। यहां प्रस्तुत है उनका गाया गीत "ओल' मैन रिवर"। मिसीसिपी नदी से वार्तालाप है इस गीत में। हाड़तोड़ मेहनत करने वाला एक नीग्रो मजदूर इस महानदी से पूछ्ता है कि ऐसा क्यूं है कि गोरों के पास सारी सुविधाएं हैं जबकि कालों को मुक्ति क़यामत के दिन से पहले नहीं मिल सकती।

गौरतलब है कि अपने भूपेन हज़ारिका के मशहूर "ओ गंगा तुम बहती हो क्यों" के शब्द और संगीत, दोनों इसी गीत से प्रभावित है।

Darkies work on de Mississippi,
Darkies work while de white folks play,
Pullin' dose boats from de dawn to sunset,
Gittin' no rest till de judgement day.
Don't look up
An' don't look down,
You don' dast make
De white boss frown.
Bend your knees
An' bow your head,
An' pull date rope
Until you' dead.
Let me go 'way from the Mississippi,
Let me go 'way from de white man boss;
Show me dat stream called de river Jordan,
Dat's de ol' stream dat I long to cross.
O' man river,
Dat ol' man river,
He mus' know sumpin'
But don't say nuthin'
He jes' keeps rollin'
He keeps on rollin' along.
Long ol' river forever keeps rollin' on...
He don' plant tater,
He don' plant cotton,
An' dem dat plants 'em
Is soon forgotten,
but ol' man river,
He jes' keeps rollin' along.
Long ol' river keeps hearing dat song।
You an' me, we sweat an' strain,
Body all achin an' racked wid pain.
Tote dat barge!
Lif' dat bale!
Git a little drunk
An' you land in jail.
Ah, gits weary
An' sick of tryin'
Ah'm tired of livin'
An' scared of dyin',
But ol' man river,
He jes'keeps rollin' along!