Showing posts with label नीदरलैंड. Show all posts
Showing posts with label नीदरलैंड. Show all posts

Wednesday, July 1, 2015

मिरजाम एप्पलहोफ़ की कला

मिरजाम एप्पलहोफ़
मिरजाम एप्पलहोफ़ नीदरलैंड की आधुनिक कलाकार हैं. अपनी कला को लेकर उनका कथन है – “मैंने कोई चार साल पहले इमेजेज़ बनाना शुरू किया. मेरे भीतर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की उद्दाम इच्छा उठा करती थी. भाग्यवश मुझे मेरा माध्यम मिल गया ... मेरा कैमरा. मेरी रचनात्मकता में गति नज़र आती है क्योंकि मैं समझती हूँ कि इस दुनिया में स्थिर कुछ भी नहीं है. जब भी कोई पल ठहरता है, मेरी कला उसे उस कालखंड से आगे तक निरंतरता प्रदान करती है. मैक्रो लेंस मेरा सबसे प्रिय लेंस है. मुझे छोटी छोटी चीज़ों की मदद से सम्पूर्ण संसार की रचना करने में आनंद आता है. इन छोटी छोटी चीज़ों को मैं अर्थ प्रदान करती हूँ. मेरे काम का निर्माण अमूमन एकाधिक इमेजेज़ की मदद से होता है जिन्हें मैं फ़ोटोशॉप की सहयता से एक साथ जोड़ती हूँ. कभी कभी मैं अपनी छवियों पर पेन्ट भी करती हूँ. इनमें दिखने वाली अधिकतर आकृतियाँ अक्सर खुद मैं होती हूँ.”