Showing posts with label मॉरिस सेन्डाक. Show all posts
Showing posts with label मॉरिस सेन्डाक. Show all posts
Tuesday, August 2, 2016
ओपन हाउस फॉर बटरफ्लाइज़ - 1
अपने चालीस साल के लेखन
करियर में बच्चों के लिए कोई तीस बेहतरीन किताबें रूथ क्रॉस (25 जुलाई 1901 -10
जुलाई 1993) ने लिखीं लेकिन उन्हें सबसे अधिक ख्याति उस लेखक-इलस्ट्रेटर जोड़ी ने
दी जिसका एक हिस्सा वे खुद थीं और दूसरा मॉरिस सेन्डाक. आठ सालों की अपनी भागीदारी
में उन्होंने कुछ बेहतरीन किताबें दीं जिनमें से एक मित्रता के बारे में थी - 'आई
विल बी यू एंड यूं बी मी'. लेकिन इन दोनों की जोड़ी ने जो सबसे शानदार किताब तैयार
की वह उनकी आठवीं और अंतिम थी जिसका शीर्षक था - 'ओपन हाउस फॉर बटरफ्लाइज़' 1960 में
छपी यह किताब लम्बे इंतज़ार के बाद 2001 में पुनर्मुद्रित होकर आई. बच्चों और बड़ों
को सामान रूप से आनंदित करने वाली यह किताब एक दफ़ा देखे-पढ़े जाने की दरकार रखती
है. कुछ पन्ने देखिये -
Subscribe to:
Posts (Atom)























