Showing posts with label लोनली प्लेनेट. Show all posts
Showing posts with label लोनली प्लेनेट. Show all posts

Tuesday, May 18, 2010

लोनली प्लेनेट से कुछ शानदार छवियां

चाहे कहीं भी यात्रा कर रहा होऊं, लोनली प्लेनेट मेरी प्रिय रेफ़रेन्स गाइड रहती है. कोई पैंतीस साल पहले टोनी और मॉरीन व्हीलर द्वारा शुरू की गई यह गाइडबुक अब दुनिया भर के पर्यटकों के लिए किसी बाइबिल का सा काम करती है. वास्तविक यात्रियों द्वारा की गई वास्तविक यात्राओं पर आधारित जानकारियों के आधार पर तैयार की जाने वाली लोनली प्लेनेट में आप किसी भी देश के अधिकतर घूमने लायक जगहों के बारे में सभी ज़रूरी बातें जान सकते हैं और आम तौर पर उन पर आंख मूंद कर भरोसा किया जा सकता है.

अभी कुछ दिन पहले लोनली प्लेनेट ने अपने वैब संस्करण में पिछले साल की सबसे नायाब पन्द्रह तस्वीरें प्रस्तुत की थीं. आप भी देखें -

वेनिस की ग्रान्ड कैनाल, फ़ोटो - नाइजेल एबरहार्ड

राजस्थान, फ़ोटो - एम्बर हॉर्सबर्ग

इथियोपिया की एक हमार स्त्री, फ़ोटो - सबरीना इमेज़ियो

म्यानमार, फ़ोटो - साइ विन नाइंग

क्योटो, जापान में एक गीशा का इन्तज़ार करती टैक्सी, फ़ोटो - मिगेल मचान

नामीबिया में एक प्यासा जिराफ़, फ़ोटो - रेनी कूलेन

पंजाब, फ़ोटो - साशा कैरी

रोमानिया, फ़ोटो - स्टीफ़न बाडेलेस्क्यू

इज़राइल में परिन्दा, फ़ोटो - जेन स्पेक्टर

यूनान का एक समुद्री तट, फ़ोटो - जेन स्पेक्टर

पेरू में अपने शिशु लामा के साथ एक बच्ची, फ़ोटो - मेलानी रसेल

मंगोलिया के स्टेपीज़, फ़ोटो - दमित्री मुन्डोर्फ़

सर्दी में एक लिथुवानियाई लैन्डस्केप, फ़ोटो - मातास जुरास

वियतनाम, फ़ोटो - एम्मानुएल नॉर्डीनी

इन्डोनेशियाई समुन्दर, फ़ोटो - एटन डेनियल्स