Showing posts with label कैप्टेन राम सिंह ठाकुर. Show all posts
Showing posts with label कैप्टेन राम सिंह ठाकुर. Show all posts

Sunday, January 23, 2011

कदम कदम बढ़ाये जा

ब्लॉगजगत पर मैं काफी लेट आया हूँ , इसलिए कॉपीराईट पर एक पुरानी बहस आज जाकर पढ़ी | बहरहाल, इस कविता के रचनाकार का नाम मुझे नहीं पता है , जो भी हो वे मुझे अदालत में नहीं ले जाएँगे , ऐसा मैं सोचता हूँ | ये मेरे देश की कविता है | आज़ाद हिंद फौज का प्रयाण गीत, 'दिल्ली चलो' आह्वान के साथ 'तुम मुझे खून दो , मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा' जैसे नारों से देश के युवाओं के प्रेरणाश्रोत बने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस | उन्हें प्रणाम |



कदम कदम बढ़ाये जा, खुशी के गीत गाये जा
ये जिन्दगी है क़ौम की, तू क़ौम पे लुटाये जा

शेर-ए-हिन्द आगे बढ़, मरने से फिर कभी ना डर
उड़ाके दुश्मनों का सर, जोशे-वतन बढ़ाये जा
कदम कदम बढ़ाये जा ...

हिम्मत तेरी बढ़ती रहे, खुदा तेरी सुनता रहे
जो सामने तेरे खड़े, तू ख़ाक मे मिलाये जा
कदम कदम बढ़ाये जा ...

चलो दिल्ली पुकार के, क़ौमी निशां सम्भाल के
लाल किले पे गाड़ के, लहराये जा लहराये जा
कदम कदम बढ़ाये जा...

 Kadam Kadam Badhaye Ja .mp3
Found at bee mp3 search engine