Showing posts with label सीलीन डियोन. Show all posts
Showing posts with label सीलीन डियोन. Show all posts

Monday, March 30, 2015

माइ हार्ट विल गो ऑन - सीलीन डियोन और केनी जी



हाल के वर्षों की सबसे चर्चित और हिट फ़िल्मों में गिनी जानी वाली 'टाइटैनिक' का वह गीत ज़्यादातर लोगों को याद होगा जिसमें नायक और नायिका हाथों को फ़ैलाए जहाज़ के एक सिरे पर आंखें मूंदे खड़े होते हैं. सीलीन डियोन के गाए इस गीत ने प्रसिद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे.




उसी गीत की धुन सुनिये केनी जी से सैक्सोफ़ोन पर. केनी जी का असली नाम है केनेथ गोर्लिक. अमरीकी मूल के केनी जी मूलतः सोप्रानो सैक्सोफ़ोन बजाते हैं. उनकी बांसुरी भी बहुत सुरीली मानी जाती है. ज़्यादातर हॉलीवुड की फ़िल्मों के गीतों को वे अपने सैक्सोफ़ोन पर बजा चुके हैं. कई बार तो ऐसा भी लगता है कि वे एक बार गाए गए गीत को बाक़ायदा दुबारा रच रहे हैं.